जमुआ में नाबार्ड प्रायोजित रांगामाटी ग्रामीण हाट का उद्घाटन

Advertisements

जमुआ में नाबार्ड प्रायोजित रांगामाटी ग्रामीण हाट का उद्घाटन

किसानों और ग्रामीण उद्यमियों को मिला नया बाजार

डीजे न्यूज, गिरिडीह :

राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के सहयोग से जमुआ प्रखंड अंतर्गत केन्दुआ पंचायत के ग्राम रंगामाटी में विकसित ग्रामीण हाट का मंगलवार को भव्य उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जमुआ विधायक मंजू कुमारी विशिष्ट अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी खोरीमहुआ अनिमेष रंजन और नाबार्ड गिरिडीह के जिला विकास पदाधिकारी आशुतोष प्रकाश मौजूद थे।

ग्रामीणों को मिलेगा सशक्त मंच

इस हाट के माध्यम से किसानों, कारीगरों, स्वयं सहायता समूह (SHG) की महिलाओं एवं अन्य ग्रामीण उत्पादकों को अपने कृषि एवं प्राथमिक उत्पादों की सीधी बिक्री का सशक्त मंच प्राप्त होगा, जिससे उन्हें बेहतर मूल्य मिलने की उम्मीद है।

आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित हाट

रियोजना के अंतर्गत हाट में शेड्स, गोदाम सह कार्यालय, सोलर लाइट्स, प्लेटफॉर्म, फ़ेवर पथ आदि आधारभूत सुविधाओं का विकास एवं सौंदर्यीकरण किया गया है ।

विधायक मंजू कुमारी ने नाबार्ड के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि आकांक्षी प्रखंड जमुआ में इस प्रकार की ग्रामीण आधारभूत संरचना का विकास स्थानीय अर्थव्यवस्था पर गुणात्मक प्रभाव डालेगा एवं ग्रामीणों के जीवन एवं व्यवसाय को सुगम बनाने में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी।

वहीं अनुमंडल पदाधिकारी, खोरीमहुआ अनिमेष रंजन ने स्थानीय समुदाय के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह पहल भारत सरकार के “वोकल फॉर लोकल” के विजन को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी और स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई गति प्रदान करेगी।

स्थानीय अर्थव्यवस्था को मिलेगा बढ़ावा

रंगामाटी ग्रामीण हाट के संचालन से क्षेत्र में व्यापारिक गतिविधियों में वृद्धि, रोजगार के नए अवसर तथा ग्रामीण समुदाय की आय में सुधार की उम्मीद है, जिससे समग्र ग्रामीण विकास को बल मिलेगा। कार्यक्रम में खोरीमहुआ एसडीपीओ राजेन्द्र प्रसाद, बीडीओ जमुआ, केन्दुआ पंचायत की मुखिया आशा देवी, स्थानीय जिला परिषद सदस्य एवं अन्य जनप्रतिनिधि तथा स्थानीय ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top