जमशेदपुर बामनगोड़ा : वार्षिकोत्सव में झलकी प्रतिभा, विदाई समारोह में नम हुईं आंखें

Advertisements

जमशेदपुर बामनगोड़ा : वार्षिकोत्सव में झलकी प्रतिभा, विदाई समारोह में नम हुईं आंखें

 

भावुक माहौल में कक्षा 8 के छात्रों को दी विदाई, रंगारंग कार्यक्रम ने बांधा समां

डीजे न्यूज, जमशेदपुर : मध्य विद्यालय बामनगोड़ा, जमशेदपुर में वार्षिकोत्सव के साथ कक्षा 8 के छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह भावुक माहौल में आयोजित किया गया, जहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों और प्रेरक संदेशों के बीच बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।

शुक्रवार को आज मध्य विद्यालय बामनगोड़ा, जमशेदपुर में विद्यालय वार्षिकोत्सव तथा कक्षा 8 के छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह आयोजित किया गया।

सर्वप्रथम विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुनील कुमार ने उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया तथा बच्चों को पढ़ाई का महत्व, अनुशासन तथा जीवन में सफल होने से संबंधित कई प्रेरणादायक बातें बच्चों के समक्ष रखीं।

इस अवसर पर बच्चों द्वारा कविता पाठ, भाषण एवं अन्य कला का आकर्षक प्रदर्शन किया गया, जिसने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्वी कालिमाटी पंचायत के मुखिया श्री प्रभु दास मुंडा तथा विशिष्ट अतिथि शिक्षक संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष श्री सुनील कुमार यादव उपस्थित थे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक सुधाकर नायक, रामलाल महतो, प्रशांत चंद्र दत्ता, किरण प्रतिमा कुजूर, रीना कुमारी, प्याली, अनु कुमारी एवं अन्य का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की ओर से निवर्तमान कक्षा 8 के छात्र-छात्राओं को उपहार प्रदान किया गया तथा विद्यालय के सभी छात्रों के लिए विशेष भोजन की व्यवस्था की गई थी।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top