जमीन बचाने को हर लड़ाई लड़ने को तैयार है मधुबनवासी

Advertisements

जमीन बचाने को हर लड़ाई लड़ने को तैयार है मधुबनवासी

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): मधुबन बचाओ संघर्ष समिति की ओर से सोमवार को आयोजित आमसभा में सैकड़ों ग्रामीण महिला-पुरुषों ने निजी कंपनी के खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज किया। सभा में उपस्थित लोगों ने एक स्वर में कहा कि किसी भी कीमत पर वे अपनी जमीन निजी कंपनी को नहीं देंगे और इसके लिए हर लड़ाई लड़ने को तैयार हैं। सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो ने कहा कि “मधुबन ही एक ऐसी जगह है जो कोल इंडिया लिमिटेड के हर कानून और नियम को बदलने की क्षमता रखती है। उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि मोदी सरकार लगातार महंगाई और किसान विरोधी कानूनों के जरिए कॉर्पोरेट घरानों को आर्थिक लाभ पहुंचा रही है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि गरीब किसान अपनी जमीन किसी भी कीमत पर अधिग्रहण नहीं होने देंगे।

टुंडी विधायक मथुरा महतो, निरसा विधायक अरुप चटर्जी और पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो समेत कई जनप्रतिनिधि ने संबोधित किया। वक्ताओं ने चेतावनी दी कि निजी कंपनियों द्वारा जमीन हड़पने की साजिश को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। ग्रामीणों ने कहा कि वे खुद खेती कर जीवनयापन करेंगे, लेकिन निजी कंपनी को जमीन नहीं देंगे। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि वर्तमान केंद्र सरकार साजिश के तहत निजी कंपनियों को आगे ला रही है और कोयला खदानों को राष्ट्रीयकरण से निजीकरण की ओर धकेला जा रहा है। इसी साजिश के तहत रैयतों की जमीन हड़पकर अपने चहेतों को देने का प्रयास किया जा रहा है, जिसे कभी स्वीकार नहीं किया जाएगा।
सभा में डेगलाल महतो, गोपाल महतो, बिरजु उर्फ कमलेश, वंशी महतो और भुदेव महतो,
शेख रहीम, लगन देव यादव, जे.के. झा, सुदामा महतो, भरत महतो, राजा घोष, अभीत महतो, करण महतो, सुदेव महतो, नारायण महतो, थानु महतो, अरुण दे, कैलाश महतो, शंकर महतो, संदीप महतो, कृष्णा महतो, बिजय महतो, राजेन्द्र, मोहन, तेज नारायण महतो, सुजीत महतो, भागीरथ राम, रुकमनी देवी, राधिका देवी सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top