



जमीन अतिक्रमण के खिलाफ ग्रामीण हुए गोलबंद

डीजे न्यूज, राजगंज(धनबाद):धावाचिता पंचायत के सालदाहा मौजा में सरकारी जमीन को भू माफियाओं द्वारा कब्जा करने के खिलाफ गुरुवार को ग्रामीणों ने बैठक की।
मुखिया प्रतिनिधि मनसा राम मुर्मू, उपमुखिया हुबलाल महतो व ग्रामीणों के अनुसार कुछ दिन पूर्व ही कुछ लोग जेसीबी लेकर इसी स्थान पर पहुंचे थे, लेकिन भगा दिया गया। उनका कहना है कि उक्त जमीन पूर्वजों के समय से गांव वाले व्यवहार में ला रहे हैं।
बैठक मे पार्वती देवी, बॉबी देवी ,सुशीला देवी , बिंदिया देवी, रिंकी देवी, चंपा देवी ,अनीता देवी ,जिरिया देवी ,कुंती देवी, किरण देवी, गौरी देवी, पार्वती देवी ,कुंवारी देवी, रीता देवी ,आशा देवी, उषा देवी ,धनेश्वरी देवी, पार्वती देवी, गीता देवी, करुणा देवी, नेपली देवी ,मालती देवी ,कलावती देवी, संयोति देवी ,कुंती देवी ,राजेंद्र महतो, दिलीप महतो ,बद्री महतो ,महरू महतो, सहदेव महतो ,सीताराम महतो फूलचंद महतो, नकुल महतो ,दुखु महतो,योगेंद्रमहतो ,दासु महतो ,हीरालाल महतो ,राजेश महतो ,लखीराम महतो, कपूर महतो ,शिवा महतो मौजूद थे।



