Advertisements


























































जलसहियाओं ने की बैठक

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): बाघमारा प्रखंड जलसहिया अधिकार मंच की बैठक शुक्रवार को बाघमारा फुटबॉल मैदान में अध्यक्ष पुष्पा देवी की अध्यक्षता में हुई। बकाया मानदेय, प्रोत्साहन राशि, ग्राम एवं स्वच्छता समिति के प्रशासनिक खर्च हेतु कुल उपलब्ध राशि का एक प्रतिशत प्रशासनिक मद से देने की मांग जलसहियाओं ने की। बैठक में पुनम देवी, उर्मिला देवी, वीना देवी, जोसना देवी, शिवानी देवी, दिव्या देवी, कलावती देवी, लीलावती देवी, सुमिता देवी, उमा देवी, लीला देवी आदि उपस्थित थी।



