जल यात्रा सह शोभा यात्रा से गूंजा पूर्णाडीह का माहौल, आस्था का दिखा अद्भुत संगम
श्री 1008 मारुति नंदन महायज्ञ का भव्य शुभारंभ, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल
डीजे न्यूज, टुंडी, धनबाद : पूर्णाडीह में पांच दिवसीय श्री श्री 1008 मारुति नंदन महायज्ञ का शुभारंभ शनिवार को भव्य जल यात्रा सह शोभायात्रा के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। महायज्ञ का आयोजन 11 अप्रैल से 15 अप्रैल तक किया जाएगा।
इस पावन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ज्ञान रंजन सिन्हा, जेएलकेएम पार्टी की जिला अध्यक्ष भारती महतो, कोलहर पंचायत मुखिया विजय मंडल, अवध किशोर और दिनेश सिंह उपस्थित रहे। पूरनाडीह पंचायत के मुखिया बसंत नारायण तिवारी के नेतृत्व में सभी ग्रामवासियों के सहयोग से यह दृश्य अत्यंत मनोरम रहा।
दूर-दराज से आए हजारों श्रद्धालुओं और भक्तों के जनसैलाब ने इस यात्रा को ऐतिहासिक बना दिया। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल रहा और जयकारों से वातावरण गूंज उठा।