
जल, जंगल, जमीन की रक्षा के लिए बिरसा मुंडा ने अपने प्राणों की दी थी आहुति
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद) : बलियापुर के सरसाकुंडी गांव में विस्थापन विस्थापित संघर्ष मुक्ति मंच की ओर से भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
मौके पर वक्ताओं ने बिरसा मुंडा द्वारा अंग्रेजी शासन के विरुद्ध चलाए गए आंदोलन की चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि बिरसा मुंडा ने जल, जंगल, जमीन की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी।
कार्यक्रम में उपस्थित वक्ता
कार्यक्रम में सीपीएम के नेता काली सेन गुप्ता, विकास ठाकुर, संतोष कुमार महतो, अमृत महतो, सुनील सोरेन, सुंदरलाल महतो, योगेंद्र महतो, गौतम प्रसाद, सूर्यकुमार सिंह, राज नारायण तिवारी आदि उपस्थित थे। सभी ने बिरसा मुंडा के संघर्ष और बलिदान को याद किया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।