
जख्मी भाजपा नेता प्रिंस से मिले विधायक शत्रुघ्न
डीजे न्यूज, कतरास, धनबाद: विधायक शत्रुघ्न महतो सोमवार को कतरास के पंजाबी मोहल्ला निवासी भाजपा नेता प्रिंस शर्मा के घर पहुंचे। रविवार रात प्रिंस के साथ मारपीट की घटना हुई थी, जिसमें वह जख्मी हो ग ए थे। विधायक ने प्रिंस के स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा जल्द ही स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने घटना के बाबत विस्तृत जानकारी हासिल की। विधायक ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि पुलिस दोषी के खिलाफ कार्रवाई करें। बता दें कि रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे प्रिंस दुकान में दवा लेने ग ए थे। खुदरा पैसे लौटाने को लेकर दुकानदार सिराज ने प्रिंस के सिर पर कैंची से प्रहार कर दिया था। उनके सिर पर तीन टांके लगे हैं। विधायक के साथ सूर्यदेव मिश्रा, बबलू बनर्जी, अजय बर्मन, चेतन शर्मा, विनीत शर्मा, विजय चौहान, दिनेश उपाध्याय, मुकेश झा आदि थे।