

जियलगोरा में करंट की चपेट में आने से महिला की मौत
डीजे न्यूज, झरिया (धनबाद) :
डिगवाडीह मस्जिद के मोइज्जिन एवं जियलगोरा 16 नंबर धौड़ा निवासी मंसूर अंसारी के 47 वर्षीय पत्नी रेहाना खातून की करंट लगने से मौत हो ग ई। घटना सोमवार दोपहर की है। मृत रेहाना अपने घर में पाइपलाइन से पानी भरने के लिए मोटर लगा रही थी। मोटर में बिजली देने के दौरान वह करंट की चपेट में आकर जख्मी हो गई। आननफानन में उसे जियलगोरा क्षेत्रीय अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
मृतका के पति, एक पुत्र व तीन पुत्रियां है। इद घटना से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल बेहाल है। मृतका का मिट्टी मंजिल डिगवाडीह कब्रिस्तान में किया गया। रेहाना की असामयिक मृत्यु पर मस्जिद कमिटी के सरपरस्त खलील चिश्ती, सदर मुख्तार अहमद, सचिव हाजी इजहार, यूसुफ अंसारी, मो इस्लाम, मो अख्तर, मजीद उस्ताद आदि ने दुख व्यक्त करते हुए परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की है।
