Advertisements

जिप सदस्य से मिला बीबीएम कालेज का प्रतिनिधिमंडल, गार्ड रूम निर्माण कराने का आग्रह किया
डीजे न्यूज, बलियापुर, धनबाद:
बीबीएम कॉलेज बलियापुर का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को जिप सदस्य ऊषा महतो से भेंट किया। प्रतिनिधिमंडल में शामिल प्रचार्य डा. जितेंद्र महतो ने कॉलेज के मुख्य द्वार के समक्ष गार्ड रूम का कराने का आग्रह किया। साथ ही इससे संबंधित मांगपत्र जिप सदस्य को सौंपा। प्राचार्य ने कहा कि मुख्य गेट के समक्ष गार्ड रूम नहीं रहने से काफी दिक्कतें होती है। मौके पर डॉक्टर निर्मल कुमार महतो, प्रोफेसर संतोष कुमार महतो, प्रोफेसर मुरली मनोहर महतो, पांचो महतो आदि थे।