जिलाध्यक्ष चयन को ले बंद कमरे में ली कार्यकर्ताओं की राय, एमपी के कांग्रेस विधायक दिनेश गुर्जर ने कहा राहुल ने दी है कार्यकर्ताओं को ताकत

Advertisements

जिलाध्यक्ष चयन को ले बंद कमरे में ली कार्यकर्ताओं की राय, एमपी के कांग्रेस विधायक दिनेश गुर्जर ने कहा राहुल ने दी है कार्यकर्ताओं को ताकत
डीजे न्यूज, झरिया(धनबाद): आर एस पैलेस गार्डन फुलारीबाग झरिया में सोमवार को कांग्रेसियों की बैठक हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष चुनाव को लेकर झरिया नगर व प्रखंड के कार्यकर्ताओं से बंद कमरे में रायशुमारी की ग ई। बैठक में मध्य प्रदेश के मुनैरा विधायक सह पर्यवेक्षक दिनेश गुर्जर, झारखंड के कृषि मंत्री शिल्पी तिर्की, पर्यवेक्षक अशोक कुमार चौधरी, डाॅ एम तौशिफ मौजूद थे। विधायक दिनेश गुर्जर ने कहा कि राहुल गांधी ने जिलाध्यक्ष चयन के लिए कार्यकर्ताओ को तकत दी है। झरिया नगर व  प्रखंड के कार्यकर्ताओ की आवाज राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और महासचिव केसी वेणुगोपाल तक पहुंचा दुंगा और जल्द ही धनबाद को नया जिलाध्यक्ष मिलेगा। मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि संगठन को पंचायत, वार्ड स्तर पर और सशक्त बनाना है। प्रदेश पर्यवेक्षक अशोक कुमार चौधरी ने धनबाद जिला में संगठन सृजन कार्यक्रम की सफलता के लिए जिला कमिटी को बधाई दिया। बैठक में जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष राशिद रजा अंसारी, प्रदेश महासचिव मदन महतो, प्रदेश सचिव शमशेर आलम, पंकज मिश्रा, रविरंजन सिंह, मुख्तार खान, राजेश्वर यादव, नवनीत नीरज, योगेन्द्र सिंह योगी, कुमार गौरव, गोपाल कृष्ण चौधरी, अनूप सिंह डेविड, इम्तियाज अली, श्याम कुमार साव,वीरेंद्र यादव,  वीरेंद्र बहादुर सिंह, प्रीतम रवानी, रत्नेश यादव, इम्तियाज अली, कृष्णा पटेल, निसार अहमद, भोला सिंह, किशोर कुमार,  बिजेंद्र गुप्ता, प्रमोद चंद्रवंशी, चंदन मोदक, आफताब आलम, रवि सिंह, अशोक लाल बरनवाल, सुमन सोनार, मणि भूषण तिवारी, सूरज वर्मा, छोटू गुप्ता, महेश शर्मा, राजू झा, अशोक मालाकार, धर्मेंद्र साहू, राजेंद्र साहू, अमित शाह, गोपाल साव थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top