जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने कराया समझौता, खुशी-खुशी घर लौटा दंपती 

Advertisements

जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने कराया समझौता, खुशी-खुशी घर लौटा दंपती 

डीजे न्यूज, गिरिडीह : जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा संचालित फ्रंट कार्यालय पूर्व वाद समझौता में एक मामले में सफल समझौता कराया गया। इस मामले में एक पीड़ित महिला ने आवेदन दिया था जिसमें बताया गया था कि उसके पति के साथ घरेलू विवाद के कारण लगभग दो वर्षों से दोनों पति-पत्नी अलग-अलग रह रहे थे। दोनों के दो बच्चे हैं और दोनों बच्चे अपनी माता के साथ रह रहे थे।

फ्रंट कार्यालय में प्राधिकार के सचिव मो सफदर अली नैयर और फ्रंट ऑफिस के पारा लीगल वॉलंटियर के प्रयास से दंपती के बीच सुलह कराई गई और मामले को निष्पादित किया गया। दंपती खुशी-खुशी अपने घर को गए और साथ रहने का संकल्प लिया।

विधिक सेवा प्राधिकार की भूमिका

विधिक सेवा प्राधिकार के कार्यों में से एक कार्य यह भी है कि इस तरह के मामलों में वाद पूर्व सुलह समझौता आदि कराया जाए ताकि न्यायालयों के लंबित मामलों के बोझ को कम किया जा सके। साथ ही किसी भी प्रकार की मुफ्त विधिक जानकारी या सलाह के लिए राष्ट्रीय विधिक सेवा हेल्पलाइन नंबर 15100 पर कॉल किया जा सकता है।

समझौता में महत्वपूर्ण भूमिका

समझौता को सफल बनाने में मध्यस्थ तृप्ति रंजना, पी एल वी दिलीप कुमार, अशोक कुमार वर्मा, शालिनी प्रिया, कामेश्वर कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह के आदेशानुसार इस समझौते को सफलतापूर्वक पूरा किया गया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top