
जिला स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ
डीजे न्यूज, धनबाद:
जिला स्तरीय 64 वीं अंतरराष्ट्रीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ गुरुवार को धनबाद के बिरसा मुंडा स्टेडियम में हुआ। झारखंड शिक्षा परियोजना के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता 5 जुलाई तक चलेगा। पहले दिन अंडर 17 बालक एवं अंडर 15 बालक प्रतिभागियों के 10 मैच आयोजित कि ए ग ए। शाम में अत्यधिक बारिश की वजह से 6 मैच रद करना पड़ा। रद मैच के साथ साथ शुक्रवार को अंडर 17 बालिका समूह के भी मैच होंगे। धनबाद जिले के 11 प्रखंडों से प्रखंड स्तर की प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम आई थी। प्रतियोगिता के शुरूआत में जिला शिक्षा पदाधिकारी धनबाद अभिषेक झा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साह वर्धन किया। उन्होंने कहा कि यह आयोजन आप सभी के खेल प्रतिभा को निखारने के लिए है। यहां सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली टीम को राज्य स्तर पर खेलने का मौका मिलेगा। जो टीम राज्य स्तर पर नहीं जा पाएगी उनको भी मायूस नहीं होना है बल्कि और अधिक ऊर्जा के साथ अपने को खेल के क्षेत्र में स्थापित करना है। उन्होंने सभी खिलाड़ी और खेल शिक्षकों से निवेदन किया कि खेल भावना के साथ अनुशासित रहते हुए सभी इस आयोजन में शामिल हों।
मैच की कमेंट्री जय होरो एवं घनश्याम दूबे ने किया। हरेंद्र गुप्ता,विभिन्न विद्यालयों के खेल शिक्षक, स्वास्थ विभाग से चिकित्सक, झारखंड शिक्षा परियोजना धनबाद के एडीपीओ आशीष कुमार, एपीओ अशोक कुमार पाण्डेय, दिलीप कुमार, राजू साव सहित विभिन्न प्रखंडों के बीपीओ आदि मौजूद थे।