झारखंड वॉलीबॉल संघ के उपाध्यक्ष बने राजीव रंजन मिश्रा

Advertisements

झारखंड वॉलीबॉल संघ के उपाध्यक्ष बने राजीव रंजन मिश्रा
डीजे न्यूज, जामताड़ा : झारखंड वॉलीबॉल संघ की विशेष आमसभा सह चुनावी बैठक रविवार को पुरानी विधानसभा सभागार, एच.ई.सी. सेक्टर-2, धुर्वा, रांची में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ के कार्यकारी अध्यक्ष सुनील सहाय ने की। इस अवसर पर सचिव शेखर बोस ने संघ की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसे ध्वनि मत से पारित किया गया। इसके बाद वार्षिक गतिविधियों, प्रशासनिक विषयों तथा वित्तीय लेखापरीक्षित रिपोर्ट पर विचार-विमर्श कर सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया।
बैठक के दौरान सत्र 2025-2029 के लिए नए पदाधिकारियों का निर्वाचन लोकतांत्रिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। नई समिति के गठन की जिम्मेदारी कार्यकारी अध्यक्ष सुनील सहाय एवं सचिव शेखर बोस को दी गई, ताकि राज्य में वॉलीबॉल खेल का संचालन व्यवस्थित तरीके से जारी रह सके। इसी क्रम में राजीव रंजन मिश्रा को झारखंड वॉलीबॉल संघ का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। उनके मनोनयन की खबर मिलते ही जामताड़ा जिला वॉलीबॉल खिलाड़ियों में उत्साह और जोश का माहौल देखा गया।
खिलाड़ियों को मिलेगा नया मंच : राजीव रजक
राजीव रंजन मिश्रा को उपाध्यक्ष बनाये जाने पर जामताड़ा जिला वॉलीबॉल संघ के सचिव राजीव रजक ने उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि मिश्रा के नेतृत्व में अब वॉलीबॉल संघ राज्य में बेहतर प्रदर्शन करेगा और हर जिले के खिलाड़ियों को समर्थन मिलेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले दिनों में झारखंड का वॉलीबॉल खेल राष्ट्रीय स्तर पर और भी मजबूत पहचान बनाएगा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top