झारखंड स्थापना दिवस पर बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि, उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने किया माल्यार्पण

Advertisements

झारखंड स्थापना दिवस पर बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि, उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने किया माल्यार्पण

डीजे न्यूज, गिरिडीह :

धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती एवं झारखंड स्थापना दिवस की रजत जयंती के अवसर पर शनिवार को उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी रामनिवास यादव और पुलिस अधीक्षक ने सिरसिया स्थित बिरसा मुंडा चौक में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

उपायुक्त रामनिवास यादव ने कहा कि यह दिन झारखंडवासियों के लिए गर्व और उत्साह से भरा हुआ है। आज जहां झारखंड अपने 25वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है, वहीं भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती का पावन अवसर भी है। उपायुक्त ने कहा कि झारखंड की धरती अपनी खनिज संपदा, लोक संस्कृति, परंपराओं, गीत-संगीत और नृत्य के कारण विश्व पटल पर अपनी विशेष पहचान रखती है।

उन्होंने आगे कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का जीवन साहस, संघर्ष और स्वतंत्रता का प्रतीक है। उन्होंने समाज के अधिकारों की रक्षा और देश की स्वतंत्रता के लिए जो ऐतिहासिक उलगुलान का नेतृत्व किया, वह सदैव प्रेरणादायी रहेगा। बिरसा मुंडा के बलिदान, नेतृत्व क्षमता और दृढ़ संकल्प के कारण ही आज आदिवासी समाज अपनी अस्मिता और सांस्कृतिक धरोहर को सुरक्षित रखे हुए है।

इस अवसर पर जिला नजारत उप समाहर्ता, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी गिरिडीह सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मियों ने भी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top