झारखंड रजत जयंती समारोह : बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा

Advertisements

झारखंड रजत जयंती समारोह : बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा

डीजे न्यूज, हुसैनाबाद, पलामू : जिला शिक्षा पदाधिकारी सह जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, पलामू द्वारा निर्गत पत्र के आलोक में झारखंड राज्य के रजत जयंती समारोह के उपलक्ष्य में आज प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों से चयनित बच्चों ने भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में नृत्य, गीत, ड्रामा, पेंटिंग और निबंध प्रतियोगिता शामिल थी। सभी विजेता प्रतिभागियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में बीपीएम रंजना भारती, बीआरसीसी विनय कुमार सिंह, प्रखंड रिसोर्स पर्सन विनोद राम, सीआरपी अखिलेश सिंह, ओम प्रकाश सिंह, अजाप्टा प्रखंड सचिव निर्मल कुमार, सतीश सिंह और मनोज कुमार का महत्वपूर्ण योगदान रहा। संचालन शिक्षिका सुषमा पांडेय ने किया। प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सह प्रखंड संसाधन केंद्र हुसैनाबाद द्वारा गठित कमिटियों में शिक्षक राजेश कुमार गुप्ता, जुबैर अंसारी, सुषमा पांडेय, सतीश कुमार सिंह और रंजीत कुमार सिंह का योगदान सराहनीय रहा।

इस अवसर पर बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना की और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top