झारखंड महाब्राह्मण संघ के संथाल परगना प्रमंडल संयोजक बनाए गए संजय झा 

Advertisements

 झारखंड महाब्राह्मण संघ के संथाल परगना प्रमंडल संयोजक बनाए गए संजय झा

डीजे न्यूज, धनबाद :

झारखंड महाब्राह्मण संघ के संथाल परगना प्रमंडल संयोजक चकरमा मोहनपुर, देवघर निवासी संजय झा बनाए गए हैं। झारखंड महाब्राह्मण संघ के प्रदेश अध्यक्ष शिवपूजन पांडे ने संजय झा को मनोनीत करते हुए उन्हें बधाई दी है। उन्होंने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि संथाल परगना में संगठन के विस्तार की आशा पर संजय झा के कंधों पर संगठन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंप गई है। आशा है कि संविधान की पूरी निष्ठा से पालन करते हुए वे संगठनात्मक मजबूती प्रदान करेंगे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top