झारखंड में शीघ्र होगी दो सौ डॉक्टरों की नियुक्ति : इरफान अंसारी

Advertisements

झारखंड में शीघ्र होगी दो सौ डॉक्टरों की नियुक्ति : इरफान अंसारी

अब बाहर के डॉक्टर भी झारखंड में सेवा देंगे

मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री की जोड़ी ने खोली नई राह
डीजे न्यूज, जामताड़ा : स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने बताया कि झारखंड स्वास्थ्य विभाग के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन लगभग दो सौ डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र सौंपा जाएगा, जिनमें 100 सरकारी डॉक्टर और लगभग 100 अनुबंध पर डॉक्टर शामिल होंगे। इस अवसर को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
यह केवल नियुक्तियों का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि झारखंड के हर गाँव और गली तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधा पहुँचाने का एक महापर्व है। इससे पूर्व भी स्वास्थ्य विभाग ने निरंतर कदम आगे बढ़ाए हैं। हाल ही में 91 सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी और 126 संविदा पर डॉक्टर नियुक्त किए जा चुके हैं। यह इस तथ्य का प्रमाण है कि मुख्यमंत्री जी के दूरदर्शी नेतृत्व में राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था लगातार प्रगति की ओर अग्रसर है।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सदैव यह स्पष्ट किया है गाँव का गरीब किसान और शहर का आम नागरिक—दोनों को बराबर स्वास्थ्य सुविधा मिले। इसी सोच ने झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था को नई दिशा और मजबूती प्रदान की है।

नियुक्तियों का महत्व

■झारखंड की स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए यह एक ऐतिहासिक कदम है।
■इससे राज्य के हर गाँव और गली तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधा पहुँचाने का मार्ग प्रशस्त होगा।
■यह नियुक्तियाँ स्वास्थ्य विभाग की अब तक की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हैं।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि वह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का तहेदिल से आभार व्यक्त करते हैं जिनके नेतृत्व और संवेदनशील दृष्टिकोण से यह नियुक्तियों का महापर्व संभव हुआ है। उन्होंने बताया कि उनकी हमेशा यह प्राथमिकता रही है कि गाँव का गरीब किसान और शहर का आम नागरिक—दोनों को समान स्वास्थ्य सुविधा प्राप्त हो। इसी सोच और प्रयास का परिणाम है कि आज राज्य में डॉक्टरों की संख्या बढ़ रही है और स्वास्थ्य सेवा लगातार मज़बूत हो रही है।
मैंने व्यक्तिगत रूप से डॉक्टरों से संवाद कर यह सुनिश्चित किया है कि उन्हें झारखंड में सेवा देने के लिए सभी आवश्यक सुविधाएँ और सुरक्षा की गारंटी मिले। यह राज्य के लिए एक शुभ संकेत है कि अब बाहरी राज्यों के डॉक्टर भी यहाँ सेवा देने के लिए आगे आ रहे हैं। जब से मैंने स्वास्थ्य विभाग की ज़िम्मेदारी संभाली है, तब से मेरा सतत प्रयास रहा है कि स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर से बेहतरीन बनाया जा सके। दिन-रात की मेहनत और मंथन का ही परिणाम है कि आज हम इस मुकाम पर खड़े हैं। आज यह संकल्प हम सबका है कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग और मज़बूत बनेगा तथा हर घर तक उपचार की रोशनी पहुंचेगी।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top