



झारखंड में सदस्यता अभियान चलाएगी जनता दल यू

डीजे न्यूज, धनबाद/रामगढ़ : झारखंड प्रदेश जनता दल यू की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक सोमवार को रामगढ़ के सनसाइन रिसोर्ट में हुई। अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरू महतो ने की। बैठक में झारखंड में सदस्यता अभियान चलने, आगामी 5 जनवरी को प्रदेश कार्यकारिणी एवं जिला अध्यक्षों की बैठक बूटी मोड़ स्थित कार्यालय में आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में पार्टी के महासचिव श्रवण कुमार, उपाध्यक्ष मोहम्मद आफताब जमील, उपाध्यक्ष कुमेश्वर महतो, राजू महतो, मनोज सिंह, धनबाद जिलाध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह, बोकारो जिलाध्यक्ष प्रदीप महतो, पलामू जिलाध्यक्ष मनोज दुबे, साहिबगंज जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, रामगढ़ जिलाध्यक्ष ज्योतिंद्र प्रसाद, हजारीबाग जिलाध्यक्ष प्रभु दयाल कुशवाहा, गढ़वा जिलाध्यक्ष माणिक राय, रांची महानगर अध्यक्ष अखिलेश राय, जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष अजय कुमार, चतरा जिलाध्यक्ष रामाशीष कुमार, दुमका जिलाध्यक्ष उदय सिंह, रांची जिला अध्यक्ष तेतरा महतो, प्रदेश कार्यालय सचिव रामजी प्रसाद, सिमडेगा प्रभारी अजय सोनी, संजय कुमार, वीरेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
