झारखंड में रेल बजट आवंटन में ऐतिहासिक वृद्धि

Advertisements

झारखंड में रेल बजट आवंटन में ऐतिहासिक वृद्धि

डीजे न्यूज, धनबाद: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय रेलवे हेतु रिकॉर्ड धनराशि रूपये 02,78,000 करोड़ आवंटित की है। उक्त बातें केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को कहीं। रेल मंत्री रेलवे बोर्ड से वीडियों कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बजट 2026-27 के रेल पर आधारित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने झारखण्ड राज्य के लिए रेलवे हेतु आवंटित धनराशि का जिक्र करते हुए बताया कि झारखंड में रेल बजट आवंटन में ऐतिहासिक वृद्धि हुई है, जहाँ 2009-14 के दौरान वार्षिक औसत 457 करोड़ रुपये की तुलना में 2026-27 में यह बढ़कर 7,536 करोड़ रुपये हो गया है, जो लगभग 16 गुना अधिक है; राज्य में 63,470 करोड़ रुपये के कार्य प्रगति पर हैं जिनमें ट्रैक निर्माण, स्टेशन पुनर्विकास और सुरक्षा सुधार शामिल हैं, वहीं अमृत स्टेशन योजना के तहत 57 स्टेशनों को आधुनिक स्वरूप देने हेतु 2,153 करोड़ रुपये का निवेश किया जा रहा है तथा 8 स्टेशनों पर कार्य पूर्ण हो चुका है; बेहतर कनेक्टिविटी के लिए 12 जोड़ी वंदे भारत और 4 जोड़ी अमृत भारत एक्सप्रेस सेवाएँ संचालित हैं, साथ ही 2014 से लगभग 1,400 किमी नई रेल पटरियाँ बिछाई गई हैं और राज्य ने 100% विद्युतीकरण का लक्ष्य प्राप्त कर लिया है, इसके अतिरिक्त 486 फ्लाईओवर/अंडरपास का निर्माण तथा कवच सुरक्षा प्रणाली के अंतर्गत 1,907 आरकेएम की स्वीकृति के साथ कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है।
रेल मंत्री के प्रेस कॉन्फ्रेंस के पश्चात धनबाद मंडल के मंडल रेल प्रबंधक अखिलेश मिश्र द्वारा भी उपस्थित पत्रकारों को बजट में रेलवे हेतु किये गये प्रावधानों की जानकारी दी गयी । इस अवसर पर मंडल के अन्य अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top