झारखंड की हेमंत सरकार हर मोर्चे पर विफल: सांसद ढुलू, नियोजन व स्थानीय नीति भाषा विवाद में उलझाकर रखा है हेमंत सरकार: विधायक शत्रुघ्न 

Advertisements

झारखंड की हेमंत सरकार हर मोर्चे पर विफल: सांसद ढुलू, नियोजन व स्थानीय नीति भाषा विवाद में उलझाकर रखा है हेमंत सरकार: विधायक शत्रुघ्न

डीजे न्यूज, कतरास (धनबाद):

झारखंड में गिरती विधि व्यवस्था व भ्रष्टाचार के खिलाफ बाघमारा प्रखंड भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में मंगलवार को जनाक्रोश रैली निकाली ग ई। रैली इंदिरा चौक से शुरू होकर प्रखंड कार्यालय पहुंची। यहां सभा हुई। सभा के बाद डीसी के नाम बीडीओ को मांगपत्र सौंपा गया।

किसने क्या कहा

धनबाद के सांसद ढुलू महतो ने कहा कि आज पूरा प्रदेश ध्वस्त विधि व्यवस्था, आकंठ भ्रष्टाचार, लूट, हत्या, बलात्कार से कराह रहा है। इससे धनबाद भी अछूता नहीं है। लंबे चौड़े घोषणाओं का सपना दिखा कर फिर एकबार राज्य की सत्ता पर काबिज होने वाली हेमंत सरकार की नीति और नीयत में कोई बदलाव नहीं आया है। पिछले कार्यकाल में जिस प्रकार से राज्य सरकार के संरक्षण में खनिज संसाधनों की लूट, पंचायत से लेकर सचिवालय / मंत्रालय तक लूट भ्रष्टाचार ने अपना पैर जमाया है वह दूसरे कार्यकाल में और मजबूत हो रहा है। विधि व्यवस्था की हालत ऐसी कि कोई सुरक्षित नहीं है। हत्या, लूट आम बात हो चुकी है। अपराधी बेखौफ होकर अपराध को अंजाम दे रहे हैं। बहन बेटियां घर से निकलने में भयभीत हैं। विद्यालयों में शिक्षक नहीं, अस्पतालों में डॉक्टर नहीं, दवाई नहीं। ऑक्सीजन /एम्बुलेंस के अभाव में गरीब मरने को मजबूर हैं। आयुष्मान योजना को राज्य सरकार ने  लगभग ठप कर दिया। बकाए के कारण अस्पतालों ने भर्ती लेना बंद कर दिया है।

बाघमारा के विधायक शत्रुघ्न महतो ने कहा कि हेमंत सरकार ने स्थानीय नीति, नियोजन नीति और भाषा विवाद में राज्य को उलझा कर रख दिया है। नगर निकाय चुनाव नहीं होने के कारण आज शहरी क्षेत्र में जनता की समस्याओं की सुध लेने वाला कोई जन प्रतिनिधि नहीं है। पदाधिकारी अपनी मनमानी चला रहे हैं। वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन महीनों से बंद हैं। मईयां सम्मान राशि में भी हजारों महिलाओं को ठगा गया है। किसानों को भी धान खरीद के नाम पर ठगा गया। वादे से कम कीमत पर धान की कुछ  खरीद भी हुई तो पैसे अभी तक नहीं मिले। जबकि खेती का समय फिर से आ गया। आज चाहे जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र बनाना हो या मृत्यु प्रमाण पत्र हो या फिर जमीन का  म्यूटेशन बिना बिचौलियों के माध्यम से नहीं हो रहा है। भ्रष्टाचार के कारण सड़क, बिजली, पानी , प्रधानमंत्री आवास जैसी योजनाओं का काम ठप है। गांव की सड़कें मरम्मत के अभाव में जर्जर होती जा रही हैं। गरीब कल्याण की अन्न योजना में भी लूट मची है, आंगनबाड़ी केंद्र में केवल खानापूर्ति हो रही।

ये हैं मांगे

विधि व्यवस्था को दुरुस्त करते हुए आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

अपराध वाले थाना क्षेत्र में थानेदार को जिम्मेवार ठहराया जाए।

धान क्रय का किसानों के बकाए का भुगतान अविलंब  किया जाए।

किसानों के लिए खाद बीज की व्यवस्था बिना कालाबाजारी के सुनिश्चित हो।

जाति व आय प्रमाण पत्र, राशन कार्ड आदि बनवाने की प्रक्रिया भ्रष्टाचार और बिचौलिया मुक्त हो। समय सीमा के भीतर प्रमाणपत्र  बनाना सुनिश्चित किया जाए।

अधिसूचित क्षेत्रों में  पेसा नियमावली लागू हो।

आंगनवाड़ी केंद्रों में पोषण युक्त सामग्री की आपूर्ति सुनिश्चित हो।

वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन,‌ दिव्यांग पेंशन का भुगतान किया जाए।

विद्यालयों में शिक्षकों और अस्पताल में चिकित्सकों के रिक्त पदों को भरा जाय।

प्रखंड के +2 विद्यालयों में बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करते हुए भाषावार शिक्षकों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

अस्पतालों में दवाई,ऑक्सीजन , एम्बुलेंस और टीकाकरण की व्यवस्था सुनिश्चित हो।

ग्रामीण क्षेत्र के 10 बेड वाले अस्पतालों को आयुष्मान योजना से जोड़ा जाए।

जर्जर सड़कों और सरकारी  भवनों का मरमत जीर्णोद्धार शीघ्र कराया जाए।

बांग्लादेशी ,रोहिंग्या घुसपैठियों को चिन्हित कर उसे राज्य से बाहर भेजना सुनिश्चित किया जाए।

ये थे मौजूद

बच्चू राय, गौरचंद बाउरी, जितेश रजवार, सोनू श्रीवास्तव, राजू शर्मा, कार्तिक महतो, धनेश्वर महतो, उत्तम गयाली, राकेश सिंह, दिनेश रवानी, सूर्यदेव मिश्रा, महेश पासवान, राजेश स्वर्णकार, सुभाष राय आदि थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top