झारखंड ग्रामीण विकास ट्रस्ट ने बाल विवाह उन्मूलन के लिए चलाया जागरूकता अभियान 

Advertisements

झारखंड ग्रामीण विकास ट्रस्ट ने बाल विवाह उन्मूलन के लिए चलाया जागरूकता अभियान 

डीजे न्यूज, महुदा, धनबाद : झारखंड ग्रामीण विकास ट्रस्ट के तत्वावधान में आंगनबाड़ी केंद्र, धोवा टांड़ में महिला मंडल और किशोरी मंडल के साथ जेंडर समानता और बाल विवाह उन्मूलन विषय पर निबंध एवं चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान खेल और चित्रांकन के माध्यम से जेंडर आधारित भेदभाव, हिंसा और बाल विवाह जैसी कुप्रथाओं को उजागर किया गया। झारखंड ग्रामीण विकास ट्रस्ट की पूजा कुमारी, चंदा कुमारी, माला और पूजा ने प्रतिभागियों को सत्ता संरचना, जेंडर भेदभाव, हिंसा और बाल विवाह की रोकथाम पर विस्तृत जानकारी दी।

 

बाल विवाह के खिलाफ चल रहा वैश्विक अभियान : शंकर रवानी

झारखंड ग्रामीण विकास ट्रस्ट के संस्थापक शंकर रवानी ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि पितृसत्तात्मक समाज में आज भी महिलाएं हाशिए पर हैं, लेकिन समय बदल रहा है। महिलाएं आज पुरुषों के साथ समान अधिकारों के लिए आगे बढ़ रही हैं।

उन्होंने कहा कि बाल विवाह एक गंभीर सामाजिक समस्या है, जिसके खिलाफ वैश्विक स्तर पर अभियान चल रहा है। 2030 तक भारत को बाल विवाह मुक्त बनाने के लिए सरकार और सामाजिक संगठनों द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

प्रतिभागियों ने अपनी जिज्ञासाएं व्यक्त कीं

 

कार्यक्रम में उपस्थित किशोरियों और महिलाओं ने बाल विवाह, महिला अधिकार और जेंडर समानता से जुड़े सवाल पूछे, जिनका उत्तर शंकर रवानी ने विस्तार से दिया।

 

35 से अधिक महिलाओं ने लिया भाग

 

इस कार्यक्रम में धोवा टांड़ गांव की 35 से अधिक महिलाएं और किशोरियां शामिल हुईं। प्रतिभागियों ने निबंध और चित्रांकन के माध्यम से बाल विवाह और जेंडर भेदभाव के खिलाफ अपने विचार व्यक्त किए।

 

कार्यक्रम में ये लोग रहे उपस्थित

कार्यक्रम में झारखंड ग्रामीण विकास ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष विनोद महतो, शीतला कुमारी, नीतू कुमारी, सुहानी कुमारी, अष्टमी कुमारी, सिमरन कुमारी, आरती कुमारी, पायल कुमारी, संजू देवी, सस्तमी देवी, पलानी देवी, मीणा देवी सहित कई लोग मौजूद रहे।

 

कार्यक्रम के समापन पर झारखंड ग्रामीण विकास ट्रस्ट ने सभी प्रतिभागियों को समाज में जेंडर समानता और बाल विवाह उन्मूलन के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प दिलाया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top