झारखंड गौरव सम्मान से नवाजे गए डिजिटल क्रिएटर मनोज डे 

Advertisements

झारखंड गौरव सम्मान से नवाजे गए डिजिटल क्रिएटर मनोज डे 

पूर्व मुख्यमंत्री द्वय रघुवर दास और मधु कोड़ा ने किया सम्मानित

डीजे न्यूज, जमशेदपुर : झारखंड की मिट्टी में जन्मे एक युवा डिजिटल क्रिएटर मनोज डे को गुरुवार को “झारखंड गौरव” सम्मान से नवाजा गया। यह सम्मान उन्हें झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री द्वय रघुवर दास और मधु कोड़ा ने दिया। सम्मान ग्रहण करते हुए मनोज डे ने इसे अपने जीवन का सबसे बड़ा पुरस्कार बताया।

मनोज डे ने कहा कि जब उन्होंने सफर शुरू किया था, तब सिर्फ एक मोबाइल और सपनों का आसमान उनके पास था। तभी उन्होंने ठान लिया था कि सोशल मीडिया को सिर्फ मनोरंजन का जरिया नहीं, बल्कि सीखने और कमाने का साधन बनाना है। आज करोड़ों दर्शक उनके चैनल से जुड़े हैं और गर्व है कि उन्होंने उन्हें सिखाया कि डिजिटल दुनिया में कैसे अपनी पहचान बनाई जाए और हुनर से आय अर्जित की जाए। उन्होंने अपनी सफलता को व्यक्तिगत उपलब्धि न मानते हुए झारखंड के हर उस युवा को समर्पित किया जो छोटे कस्बे और गाँव से निकलकर बड़े सपनों को साकार करने का साहस रखता है। डिजिटल क्रिएटर ने कहा कि आज सोशल मीडिया केवल मनोरंजन का प्लेटफ़ॉर्म नहीं, बल्कि भविष्य की अर्थव्यवस्था की रीढ़ बनने जा रहा है। उन्होंने संदेश दिया कि हम झारखंड के युवा किसी से कम नहीं हैं, अगर ठान लें तो डिजिटल दुनिया से लेकर हर मंच पर अपना झंडा गाड़ सकते हैं।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top