Advertisements

झारखंड अलग राज्य के महानायक के निधन पर सुंड़ी समाज मर्माहत
डीजे न्यूज, बलियापुर, धनबाद:
झारखंड अलग राज्य के महानायक दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर झारखंड सुंड़ी समाज सुधार समिति मर्माहत हैं। समिति की ओर से मंगलवार को दूधिया गांव में शोकसभा का आयोजन कर पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की ग ई। मौके पर समाज के शैलेंन मंडल, गौरचंद मंडल, पिंटू मंडल, झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष हैदर अली अंसारी, समेत सुड़ी समाज से काफी संख्या में लोग थे।