झारखंड आंदोलनकारियों ने दी गुरुजी को  भावभीनी श्रद्धांजलि

Advertisements

झारखंड आंदोलनकारियों ने दी गुरुजी को  भावभीनी श्रद्धांजलि

डीजे न्यूज, राजगंज, धनबाद:

विनोद ज्ञान ज्योति सेवा ट्रस्ट राजगंज की ओर से बीबीएम जनजातीय कन्या विद्यालय, राजगंज में झारखंड के जननायक एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।

कार्यक्रम में गुरुजी के आंदोलन के साथी और झारखंड आंदोलन के दौरान सक्रिय भूमिका निभाने वाले कई आंदोलनकारियों ने हिस्सा लिया, जिनमें प्रमुख रूप से शंकर किशोर महतो, इंद्र नारायण महतो, शिव शंकर शर्मा, प्रमोद चौरेसिया, जितेंद्र नाथ महतो, महेंद्र प्रसाद महतो, गिरिधारी महतो, रामेश्वर महतो, नरेश महतो, विजय महतो, हीरालाल महतो, धनंजय महतो, अयोध्या प्रसाद महतो, हुब लाल महतो, चुनीलाल अग्रवाल, रोहन महतो, अशोक रजक, मोहम्मद इसराइल, राकेश कुमार महतो, रवि निषाद, सहदेव महतो, पूनम देवी, किशुन महतो, मनसा राम मुर्मू, सुरेश बुलगानिया, दुर्गेश झा, संतोष महतो शामिल रहे।

सभी उपस्थित लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर गुरुजी के योगदान को याद किया। कार्यक्रम के अंत में स्वर्गीय गुरुजी की स्मृति में पौधा वितरण किया गया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top