Advertisements




झारखंड आंदोलनकारी की मनी पुण्यतिथि

डीजे न्यूज, महुदा (धनबाद): महुदा के लाल बंगला में शुक्रवार को झारखंड आंदोलनकारी स्वर्गीय रामधनी महतो की पुण्यतिथि मनाई गई। रामधनी महतो स्मारक समिति के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में डुमरी विधायक सह जेएलकेएम के केन्द्रीय अध्यक्ष जयराम महतो और पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो सहित अन्य ने दिवंगत की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया। श्रद्धांजलि देने वालों में जेएमएम के प्रखण्ड अध्यक्ष धीरेन कुमार रवानी , सांसद प्रतिनिधि नरेश महतो , तिलकेश्वर महतो , शिवाकर महतो , विजय कुमार महतो , भोला प्रमाणिक, बिनोद महतो , मनोज कुमार महतो , शिवानी महतो , सुरेश कुमार रजक , नरेश राय , रमेश महतो , सोहराय महतो , शृष्टीधर महतो , अरुण महतो , प्रेम कुमार महतो शामिल थे ।



