Advertisements

झारखंड आंदोलनकारी के पत्नी का निधन, विधायक मथुरा ने जताया शोक
डीजे न्यूज, धनबाद:
धनबाद विधानसभा अंर्तगत केंदुआडीह निवासी झारखंड आंदोलनकारी सह झामुमो के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष स्व. देवमुनि महतो की पत्नी सावित्री देवी का असामयिक निधन शनिवार को हो गया। निधन की खबर सुनकर टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो केंदुआडीह पहुंचे और दिवंगत के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मौके पर दयाल महतो, अशोक महतो, कैलाश महतो, बसंत महतो, संजय राय, संजय महतो, शिबू रजवार, सुमित महतो, बीरु सिंह, मंटु महतो, राजेश महतो, राजेन्द्र पासी, बबलू महतो, राकेश पासवान, महादेव महतो, विकास मेहता, गंगाधर महतो, सदानंद महतो आदि मौजूद थे।