झरिया विधायक ने किया पूजा पंडाल का उदघाटन
डीजे न्यूज, धनबाद: झरिया विधायक रागिनी सिंह सोमवार को दुर्गा पूजा समिति यंग स्टार क्लब पुराना स्टेशन धनबाद पहुंची। विधायक के साथ उनकी बड़ी सुपुत्री सताक्षी सिंह भी थी। विधायक ने पूजा पंडाल का उदघाटन किया। माता के दरबार में माथा टेका और विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने क्षेत्रवासियों के लिए सुख, समृद्धि और शांति की प्रार्थना जगत जननी माँ दुर्गा से की। समिति के सदस्यों एवं श्रद्धालुओं को नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ दीं। मौके पर अमित गुप्ता, चंद्रशेखर मुन्ना, रिंकू खान अन्य सदस्य मौजूद रहे।