



झरिया व आसपास की खबरें:-
संजीव सिंह के समर्थकों ने झरिया में डीआरएम का पुतला जलाया
डीजे न्यूज, तिसरा, धनबाद : रेलवे द्वारा झरिया विधायक रागिनी सिंह और धनबाद मेयर संजीव सिंह का आमंत्रण रद्द करने के विरोध में मंगलवार को उनके समर्थकों ने डीआरएम अखिलेश मिश्रा का पुतला जलाया। युवा समाजसेवी सौरभ शर्मा ने कहा कि समारोह में विधायक और मेयर को आमंत्रित किया गया था, लेकिन कार्यक्रम से ठीक पहले उनका आमंत्रण रद्द कर दिया गया।
सौरभ शर्मा ने कहा कि अगर आमंत्रण नहीं करना था तो कार्यक्रम स्थल पर उनके नाम के बैनर और पोस्टर क्यों लगाए गए थे। झूलन सिंह ने कहा कि रेलवे के डीआरएम आलोक मिश्रा आखिर किसके दबाव में यह निर्णय लिया, जनता के बीच बताना होगा। नहीं तो यह आंदोलन जारी रहेगा।
इस अवसर पर सौरभ शर्मा, झूलन सिंह, मेयर संजीव सिंह के समर्थक और झरिया विधायक रागिनी सिंह के समर्थक उपस्थित थे।
————————————————-

झरिया में
किशोर छात्रों को फर्स्ट एड के साथ सीपीआर का प्रशिक्षण
डीजे न्यूज, तिसरा, धनबाद : विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर सामाजिक परियोजना कोलफील्ड चिल्ड्रन क्लासेस ने झरिया के लर्न एंड प्ले स्कूल परिसर में हृदयाघात से संबंधित समस्याओं के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में 30 से अधिक किशोर छात्रों को फर्स्ट एड प्रशिक्षण के साथ सीपीआर प्रशिक्षण भी दिया गया।
पाटलिपुत्र नर्सिंग होम एवं हॉस्पिटल के तकनीशियन सैकत दास ने दिखाया कि हृदयाघात के मरीज को प्रति मिनट 100-120 बार की गति से सीपीआर कैसे दी जाती है। उन्होंने कहा कि यदि किसी सामान्य व्यक्ति को सीपीआर देना आता है तो वह किसी की भी जान बचा सकता है, पर उन्हें सीपीआर के सही तरीका जानना चाहिए।
समाजसेवी मालांच कर ने समझाया कि छात्रों के जीवन में स्वास्थ्य जागरूकता कितनी महत्वपूर्ण है। सीपीआर किसी की जान बचाने के लिए महत्वपूर्ण है। कोलफील्ड चिल्ड्रन क्लासेस के संस्थापक पिनाकी रॉय ने कहा कि झारिया कोलफील्ड्स की स्वास्थ्य स्थिति बहुत खराब है, लोगों को स्वयं सचेत होना चाहिए और आत्म-सुरक्षा करनी चाहिए।
इस अवसर पर सीसीसी के पिनाकी रॉय, सैकत दास, मालांच कर, संजय पासवान, अशोक मोदक, मौसुमी रॉय, संजय पंडित, दुर्गी कुमारी, गीता देवी, दुर्गा कुमारी, मुस्कान कुमारी, राजवीर कुमार, राजू कुमार, जिया कुमारी, सिमरन कुमारी, सोनू कुमार, पायल कुमारी, अमित कुमार, जीवन कुमार, अंशु कुमार आदि उपस्थित थे।



