Advertisements




झरिया श्री श्याम मंदिर में 17 दिसंबर से शुरू होगा तीन दिवसीय रजत जयंती महोत्सव
डीजे न्यूज, तिसरा(धनबाद) : झरिया लाल बाजार स्थित श्री श्याम मंदिर में श्याम बाल मंडल की ओर से 17 दिसंबर से तीन दिवसीय रजत जयंती महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। गुरुवार को श्याम बाल मंडल के पदाधिकारियों ने बताया कि महोत्सव की तैयारियाँ जोर-शोर से चल रही हैं। तीन दिनों तक झरिया में श्याम प्रभु की भक्ति, कीर्तन और आध्यात्मिक उल्लास की अविरल धारा प्रवाहित होगी।
आयोजकों ने कहा कि इस दौरान आकर्षक शोभा यात्रा निकाली जाएगी और प्रवचन सहित कई धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मौके पर भिवानीवाला, अभिषेक अग्रवाल, विवेक सिंगल, संदीप कथूरिय, मनोज अग्रवाल, समीर अग्रवाल, मोनु अग्रवाल, यशवंत अग्रवाल, दिलीप खरकिया आदि उपस्थित थे।

