झरिया से बिजली तार चोरी में दो गिरफ्तार, चोरी का तार बरामद 

Advertisements

झरिया से बिजली तार चोरी में दो गिरफ्तार, चोरी का तार बरामद

डीजे न्यूज,

तिसरा, धनबाद : झरिया पुलिस ने क्षेत्र में हो रही बिजली तार की चोरी के मामले में शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

बताते चलें कि झरिया थाना क्षेत्र के कई इलाकों में बीते कई दिनों से बिजली तार की चोरी हो रही थी। बिजली विभाग के अधिकारी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की थी। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरी करने वालों का सुराग मिला।

पुलिस ने एक छापेमारी टीम बनाकर झरिया धसका पट्टी, इन्द्रानगर से 28 वर्षीय मीर आबिद उर्फ डिल्लू और झरिया शमशेर नगर बालू बंकर निवासी 33 वर्षीय मो. कासिम उर्फ ईल्लू को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से चोरी किए गए बिजली के तार भी बरामद किए हैं।

छापेमारी अभियान का नेतृत्व एसआई प्रदीप लकड़ा ने किया। टीम में सूरज कुमार यादव, भीमलाला पासवान, मंजीत सिंह, संदीप कुमार, बिट्टू कुमार व सशस्त्र बल के अन्य जवान भी शामिल थे।

झरिया थाना प्रभारी शशि रंजन कुमार ने बताया कि इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है, जल्द ही पूरे मामले का खुलासा हो जाएगा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top