झरिया में निकली भव्य निशान शोभा यात्रा, 221 निशानों के साथ गूंजा श्याम नाम

Advertisements

झरिया में निकली भव्य निशान शोभा यात्रा, 221 निशानों के साथ गूंजा श्याम नाम

डीजे न्यूज, तिसरा(धनबाद) : मकर संक्रांति के पावन अवसर पर बुधवार को श्री श्याम मंदिर झरिया धाम के प्रांगण से भव्य निशान शोभा यात्रा निकाली गई। इस दौरान 221 निशान श्रद्धालु भक्तों द्वारा पूरे उत्साह और भक्ति भाव के साथ निकाले गए। शोभा यात्रा झरिया शहर के प्रमुख मार्गों से भ्रमण करती हुई पुनः झरिया श्याम मंदिर पहुंची, जहां निशानों का विधिवत अर्पण किया गया।

निशान यात्रा से पूर्व निशान पूजा मंदिर के पुजारी कैलाश पांडेय द्वारा पूरे विधि-विधान से संपन्न कराई गई। निशान पूजा में विमला देवी एवं मीरा देवी मुख्य रूप से शामिल रहीं। पूजा-अर्चना के पश्चात भक्तगण श्याम नाम के जयघोष के साथ यात्रा में शामिल हुए।

निशान शोभा यात्रा में महिलाओं, पुरुषों एवं बच्चों की बड़ी संख्या में भागीदारी रही। पूरा झरिया क्षेत्र श्याम भक्ति और धार्मिक उल्लास से सराबोर नजर आया।

इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष रघुवीर गोयल, सचिव शिवकुमार अग्रवाल के साथ संदीप कथूरिया, विवेक सिंघल, विक्की शर्मा, यशवंत अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, दिनेश चनानिया सहित अन्य श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top