झरिया में निःशुल्क कान जांच शिविर में 48 लोगों की जांच

Advertisements

झरिया में निःशुल्क कान जांच शिविर में 48 लोगों की जांच
डीजे न्यूज, धनबाद :
मारवाड़ी युवा मंच झरिया शाखा द्वारा श्री श्याम प्रभु ट्रस्ट और इंसोनो हियरिंग सॉल्यूशन्स के सहयोग से श्री श्याम मंदिर परिसर में निःशुल्क कान जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 48 लोगों के कानों की जांच की गई, जिनमें से 26 लोगों के कानों की सफाई भी की गई।
शिविर में उपस्थित विशेषज्ञों ने लोगों को सुनने से संबंधित समस्याओं के बारे में जानकारी दी और आवश्यक परामर्श प्रदान किया। इंसोनो हियरिंग सॉल्यूशन्स प्राइवेट लिमिटेड की टीम में कुंदन कुमार, अंकित सिंह, दीपु कुमार, प्रिया कुमारी और बेबी गोस्वामी ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।
शाखा अध्यक्ष डॉ. मनीष शर्मा, संयोजक यश अग्रवाल और चैतन्य अग्रवाल ने शिविर की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top