झरिया में मलेरिया रोकथाम को लेकर मास फीवर सर्वे तेज, दूसरे दिन 76 लोगों की जांच

Advertisements

झरिया में मलेरिया रोकथाम को लेकर मास फीवर सर्वे तेज, दूसरे दिन 76 लोगों की जांच

डीजे न्यूज, तिसरा, धनबाद : सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र झरिया सह जोरापोखर की ओर से मलेरिया की रोकथाम को लेकर शनिवार को गोलाकडीह एवं यज्ञ दौड़ा क्षेत्र में मास फीवर सर्वे अभियान चलाया गया।

जानकारी के अनुसार 10 अप्रैल से 25 अप्रैल तक पूरे झरिया प्रखंड के सभी गांवों में यह विशेष सर्वे अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के दूसरे दिन मेडिकल टीम ने गोलाकडीह और यज्ञ दौड़ा क्षेत्र में घर-घर जाकर लोगों की जांच की।

मेडिकल टीम के डॉक्टर दिलीप कुमार, स्वास्थ्य सहिया पुष्पलता देवी, वरुण कुमार एवं सहिया साथी रेखा देवी द्वारा लगभग 26 घरों में सर्वे किया गया, जिसमें कुल 76 लोगों की जांच की गई।

डॉ. दिलीप कुमार ने बताया कि 15 दिवसीय इस अभियान के तहत बुखार से ग्रसित लोगों की पहचान कर उनका ब्लड सैंपल लिया जा रहा है। आरडीके किट के माध्यम से जांच की जा रही है। अब तक सर्वे में एक भी मलेरिया का पॉजिटिव मामला सामने नहीं आया है।

सर्वे के दौरान जरूरतमंद लोगों को आयरन, कैल्शियम, ORS, विटामिन सिरप एवं अन्य जरूरी दवाइयां भी वितरित की गईं।

उन्होंने बताया कि इस मौसम में मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ता है, इसलिए लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। मच्छरदानी का उपयोग, घर के आसपास पानी जमा नहीं होने देना और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना जरूरी है। बुखार के लक्षण दिखने पर तुरंत नजदीकी अस्पताल में जांच और उपचार कराना चाहिए।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों की समय पर पहचान करना और मच्छरों के प्रजनन को रोकना है।

अभियान में डॉक्टर दिलीप कुमार, वरुण कुमार, सहिया साथी रेखा भट्ट, सहिया पुष्पलता देवी एवं किरण देवी सक्रिय रूप से शामिल हैं।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top