झरिया में झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच मंडल–4 का मंडलीय संवाद 

Advertisements

झरिया में झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच मंडल–4 का मंडलीय संवाद

डीजे न्यूज, तिसरा (धनबाद) : झरिया स्थित श्री अग्रवाल धर्मशाला में झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के मंडल–4 का मंडलीय संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य संगठन की एकता को सुदृढ़ करना, विभिन्न शाखाओं के बीच आपसी समन्वय को मजबूत करना तथा संगठनात्मक विषयों पर विचार-विमर्श करना रहा।

इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विकास खंडेलिया, राष्ट्रीय सहायक मंत्री हर्ष सुल्तानिया, प्रांतीय संयोजक आकाश अग्रवाल एवं आशीष सिंघल की विशेष उपस्थिति रही। उनके झरिया आगमन के उपलक्ष्य में यह संवाद कार्यक्रम मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा के आतिथ्य में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मारवाड़ी सम्मेलन झरिया के अध्यक्ष राज कुमार अग्रवाल का मार्गदर्शन भी प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ झरिया शाखा के अध्यक्ष डॉ. मनीष शर्मा के स्वागत संबोधन से हुआ। उन्होंने मंडल की 12 शाखाओं से पधारे अध्यक्षों, सचिवों एवं सदस्यों का आत्मीय स्वागत करते हुए जानकारी दी कि वर्तमान सत्र में झरिया शाखा द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर निर्धारित सभी आठों प्रकल्पों को सफलतापूर्वक पूर्ण किया जा चुका है, जो शाखा की सक्रियता, समर्पण एवं संगठित कार्यशैली को दर्शाता है। इस दौरान संगठन की भावी योजनाओं पर विस्तार से सार्थक चर्चा की गई।

मंडल–4 की कुल 12 शाखाओं से अध्यक्ष, सचिव एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। झरिया शाखा की ओर से अध्यक्ष डॉ. मनीष शर्मा, संयुक्त सचिव सन्नी अग्रवाल, किरण शर्मा, पूनम शर्मा, आशीष भुसानिया, दिनेश शर्मा, यश अग्रवाल, मयंक केजरीवाल, चंदन पटवारी, निखिल खंडेलवाल सहित पूर्व अध्यक्ष असीम अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, विवेक लील्हा, विशाल पलसानिया, अमित अग्रवाल एवं अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा द्वारा अंगदान एवं देहदान जागरूकता पोस्टर का लोकार्पण किया गया, जिसे उपस्थित अतिथियों एवं सदस्यों ने सराहना के साथ अपनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का सफल संचालन प्रांतीय सहायक मंत्री राजीव सावंतिया ने किया। अंत में प्रांतीय उपाध्यक्ष नरेश केजरीवाल ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए अतिथियों, आयोजक शाखा एवं समस्त उपस्थित सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top