



झरिया में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या शर्मनाक : बाबूलाल मरांडी

डीजे न्यूज, रांची :
झरिया में दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या ने पूरे कोयलांचल को दहला कर रख दिया है। व्यस्त इलाके मे ं हुई हत्या की घटना से स्पष्ट है कि अपराधियों मे ं पुलिस का खौफ समाप्त चुका है। आम जनता भयभीत है।
पिछले कुछ वर्षों मे ं झारखंड में कानून-व्यवस्था लगातार बदतर होते जा रही है। अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। जब जनता की सुरक्षा करने वाले पुलिसवाले ही अपराधियों से सांठगांठ कर गिरोह चलान े लगे तो ऐसी वीभत्स आपराधिक घटना होना स्वाभाविक है।
यह बेहद शर्मनाक है कि धनबाद और उसके आस-पास के क्षेत्रों में अवैध वसूली करने वाले संगठित आपराधिक गिरोह को संरक्षण देकर राज्य सरकार ने जनता की सुरक्षा से समझौता कर लिया है।
धनबाद पुलिस तत्काल अपराधियों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई करें।
