झरिया डिवीजन में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस का आयोजन

Advertisements

झरिया डिवीजन में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस का आयोजन

डीजे न्यूज, झरिया (धनबाद) :

झरिया डिवीजन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस  का आयोजन काली मेला ओपन कास्ट प्रोजेक्ट (केओसीपी) स्थल पर किया गया। इस वर्ष की थीम थी प्रकृति के साथ समरसता और सतत विकास।

पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को साकार रूप देते हुए झरिया डिवीजन द्वारा लगभग 200 पौधरोपण किया गया। यह पहल न केवल स्थानीय स्तर पर जैव विविधता को बढ़ावा देने का प्रयास है बल्कि हरित और सस्टेनेबल भविष्य के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी है।  पौधरोपण अभियान केओसीपी क्षेत्र की खनन प्रभावित भूमि में पारिस्थितिक पुनर्स्थापन के प्रयासों को मजबूती प्रदान करेगा।

कार्यक्रम में वरुण बनर्जी (हेड, सेफ्टी झरिया), श्वेता मिश्रा (हेड, एडमिनिस्ट्रेशन), अंशुल मिश्रा (एक्जीक्यूटिव असिस्टेंट टू जनरल मैनेजर), जीतश्री (सीनियर एरिया मैनेजर, प्लानिंग), आदित्य नारायण ठाकुर (सीनियर एरिया मैनेजर, सिक्योरिटी), मदसू अखिल राव (मैनेजर, प्लानिंग) और उमेश सिंह (मैनेजर, एनवायरनमेंट) उपस्थित थे।

 

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top