झरिया बलियापुर सड़क : क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार है

Advertisements

झरिया बलियापुर सड़क : क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार है

44 करोड़ से बनी सड़क सालभर में कैसे धंसी, विभिन्न संगठनों ने किया प्रशासन पर वार

डीजे न्यूज, तिसरा(धनबाद) : झरिया-बलियापुर मुख्य सड़क की जर्जर हालत को लेकर क्षेत्रीय संगठनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने प्रबंधन व प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि यदि दुर्गा पूजा से पहले सड़क की मरम्मत नहीं की गई, तो किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता।

समाजसेवी रामचरित्र पासवान ने कहा कि इस सड़क के निर्माण में भारी गड़बड़ी की गई। लगभग 44 करोड़ की लागत से बनी सड़क का यह हाल होना सबसे बड़ी लापरवाही है। उन्होंने सीधे तौर पर पीडब्ल्यूडी अभियंता को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि निर्माण के समय वाइब्रेशन मशीन रोलर से परीक्षण किया जाता तो सड़क इतनी जल्दी नहीं टूटती।

झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के क्षेत्रीय सचिव प्रभास सेन ने कहा कि सड़क की सबसे बड़ी दुर्दशा आउटसोर्सिंग की हैवी ब्लास्टिंग के कारण हुई है। उन्होंने कहा कि प्रबंधन पर कार्रवाई हो और दुर्गा पूजा से पहले सुरक्षित सड़क जनता को उपलब्ध कराई जाए।

हराधन मोदक 

वहीं, यूनियन के क्षेत्रीय अध्यक्ष हराधन मोदक ने चेतावनी दी कि सड़क मरम्मत में देरी हुई तो आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस मार्ग से गर्भवती महिला, किसान और स्कूली बच्चे रोज गुजरते हैं, लेकिन प्रबंधन शायद किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है।

रमेश महतो , बलियापुर प्रखंड उपाध्यक्ष झारखंड मुक्ति मोर्चा

कुइया बस्ती निवासी व झामुमो बलियापुर प्रखंड उपाध्यक्ष रमेश महतो ने भी आउटसोर्सिंग की ब्लास्टिंग को जिम्मेदार बताते हुए कहा कि सड़क की यह स्थिति कभी भी लोगों की जान ले सकती है।

चांद कुइया मोड़ की निवासी व कांग्रेस जिला सचिव बबीता शर्मा ने कहा कि महिलाओं और बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। दुर्गा पूजा से पहले प्रशासन और प्रबंधन को संज्ञान लेना चाहिए।

भाजपा बलियापुर प्रखंड उपाध्यक्ष जयराम रवानी ने कहा कि प्रबंधन और प्रशासन लोगों की मौत का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि सड़क निर्माण में देरी हुई तो जनता सड़क जाम आंदोलन करेगी।

झामुमो के विजय कुमार सिंह ने कहा कि इस मार्ग से स्कूली बच्चे गुजरते हैं और उनके लिए यह सबसे खतरनाक स्थिति है।

बसंत मुखर्जी, भाजयुमो बलियापुर प्रखंड के पूर्व उपाध्यक्ष

वहीं, भाजयुमो के पूर्व प्रखंड उपाध्यक्ष बसंत मुखर्जी ने कहा कि वैकल्पिक सड़क का निर्माण तुरंत कराया जाना चाहिए और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो।

क्षेत्रीय प्रतिनिधियों का कहना है कि सड़क की यह हालत जनता की सुरक्षा के साथ सीधा खिलवाड़ है। सभी ने एक स्वर में चेतावनी दी कि दुर्गा पूजा से पहले मरम्मत नहीं हुई तो बड़ा जनआंदोलन खड़ा किया जाएगा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top