झरिया–बलियापुर सड़क : भड़का जनाक्रोश, पूजा से पहले मरम्मत की मांग तेज

Advertisements

झरिया–बलियापुर सड़क : भड़का जनाक्रोश, पूजा से पहले मरम्मत की मांग तेज

डीजे न्यूज, तिसरा, धनबाद : झरिया–बलियापुर मुख्य मार्ग की बदहाल हालत को लेकर क्षेत्र के संगठनों, नेताओं और आम जनता ने कड़ा रोष जताया है। लोगों का कहना है कि यह सड़क दो राज्यों को जोड़ने वाली अहम लाइफलाइन है और पूजा से पहले इसका मरम्मत होना जरूरी है।

आलोक राज

जनता मजदूर संघ के केंद्रीय उपाध्यक्ष संजीत सिंह ने कहा कि सड़क सुधार नहीं हुआ तो संगठन आंदोलन करेगा।

आलोक कुमार मोदक

कांग्रेस नेता आलोक राज ने इसे ग्रामीणों और मजदूरों की जीवनरेखा बताया। वहीं पूर्व पार्षद संजय यादव ने करोड़ों की लागत से बनी सड़क के कुछ ही दिनों में खराब हो जाने पर जांच की मांग की।

संजय यादव 

स्थानीय दुकानदारों से लेकर समाजसेवियों तक ने कहा कि व्यापार और आम जीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। समाजसेवी रविंद्र सिंह और बाबू भट्टाचार्य ने दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई करने की मांग की।

रविंद्र सिंह

बाबू भट्टाचार्य

जीतू मोदक

निर्मल रजवार

युवा कांग्रेस महासचिव जीतू मोदक व झामुमो प्रखंड सचिव निर्मल रजवार ने बीसीसीएल प्रबंधन की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया।

दिलीप कुमार सिंह

हीरालाल मोदक

वहीं जनता मजदूर संघ के सचिव दिलीप कुमार सिंह और निवासी हीरालाल मोदक ने चेताया कि मरम्मत में देरी से बड़ा हादसा हो सकता है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top