

कृष्ण सिंह शिक्षक
झरिया–बलियापुर मुख्य मार्ग धंसा, दुर्गा पूजा से पूर्व मरम्मत की मांग तेज
डीजे न्यूज, धनबाद : झरिया–बलियापुर मुख्य मार्ग की जर्जर और धंसी हुई स्थिति ने लोगों में भय का माहौल पैदा कर दिया है। सड़क की स्थिति को लेकर स्थानीय शिक्षक, व्यापारी और कोलियरी क्षेत्र के संगठनों ने प्रबंधन और प्रशासन से तुरंत कार्रवाई की मांग की है।
झरिया के शिक्षक कृष्ण सिंह ने कहा कि सड़क की हालत बेहद खतरनाक है। हाल ही में इंदिरा चौक और ऊपर कुली के समीप हुई घटनाएं इस खतरे की गवाही देती हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कदम नहीं उठाए गए तो कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है।
संजय कुमार मजुमदार, प्राचार्य नेताजी सुभाष चंद्र बोस पब्लिक स्कूल एमओसीपी
प्राचार्य उमेश रवानी ने देवभूमि झारखंड न्यूज़ को जनता का मुद्दा उठाने के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि रोजाना हजारों छात्र-छात्राएं इस मार्ग से आते-जाते हैं। सड़क की खराब स्थिति उनके भविष्य को खतरे में डाल रही है।
मुकेश कुमार सिंह, प्रधान शिक्षक उत्क्रमित मध्य विद्यालय गोलमारा
गोलमारा स्कूल के शिक्षक मुकेश कुमार सिंह ने सवाल उठाया कि सड़क इतनी जल्दी कैसे धंस गई। उन्होंने मांग की कि दुर्गा पूजा से पहले ही सड़क का निर्माण और मरम्मत कार्य पूरा किया जाए।
संजय गुप्ता
चांद कुइया मोड़ के दवा व्यवसायी संजय गुप्ता ने बताया कि इस सड़क के बनने से व्यापारियों और आमजनों को बड़ी सुविधा मिली थी, लेकिन अब इसके धंसने से लोग भयभीत हैं।
राजेश कुमार साव, दुकानदार एमओसीपी
इसी तरह एमओसीपी क्षेत्र के दुकानदार राजेश कुमार साव ने कहा कि रोजाना आवाजाही के दौरान भय बना रहता है, इसलिए तत्काल मरम्मत जरूरी है।
विनोद कुमार प्रजापति, नेता धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ
धनबाद कोलरी कर्मचारी संघ के कुइया शाखा सचिव विनोद कुमार प्रजापति और झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के केंद्रीय नेता चंडी चरण देव ने भी इस मामले को गंभीर बताते हुए
चंडी चरण देव, झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन नेता
संबंधित अधिकारियों से तुरंत हस्तक्षेप करने की मांग की। उन्होंने कहा कि झरिया–बलियापुर रोड बंगाल को जोड़ने वाली जीवन रेखा है। इसकी मरम्मत दुर्गा पूजा से पहले हर हाल में होनी चाहिए।
