Advertisements




झामुमो युवा मोर्चा के बलियापुर प्रखंड अध्यक्ष बने त्रिलोचन, इमरान को सचिव का दायित्व

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): झामुमो जिलाध्यक्ष लखी सोरेन ने त्रिलोचन महतो को युवा मोर्चा के बलियापुर प्रखंड अध्यक्ष तथा इमरान भारती को सचिव मनोनीत किया है। दोनों के मनोनयन से झामूमो कार्यकर्ताओं में हर्ष है। मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष हैदरअली अंसारी, प्रखंड सचिव निर्मल रजवार, विजय महतो, अब्दुल कादिर आदि ने उन्हें बधाई दी है।



