

झामुमो युवा मोर्चा अध्यक्ष के लिए पांच जबकि सचिव पद में चार दावेदार
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): प्रखंड झामुमो युवा मोर्चा के गठन हेतु गुरुवार को बलियापुर हाई स्कूल मैदान में कार्यकर्ताओं की बैठक प्रखंड अध्यक्ष हैदर अली अंसारी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में युवा मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष एवं सचिव पद के लिए कई दावेदार सामने आए। जानकारी के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए पांच एवं सचिव पद के लिए चार आवेदन आए। मोर्चा के जिलाध्यक्ष सूरज महतो एवं जिला सचिव शंकर महतो ने दोनों पदों के लिए प्राप्त आवेदनों को साथ लेकर चले गए। इस पर केंद्रीय कमेटी निर्णय लेंगे। बैठक में जिला सचिव मन्नू आलम, युद्धेश्वर सिंह, ईश्वर मरांडी, राजेंद्र हेंब्रम, रमेश महतो, अकबर अली, मोहम्मद खातिर, लालमोहन महतो, अब्दुल कदीर आदि थे। संचालन मोर्चा के प्रखंड सचिव निर्मल रोजगार कर रहे थे।
