झामुमो तिसरी प्रखंड कमेटी की बैठक संपन्न, विभिन्न मोर्चों की नई कमेटी गठित

Advertisements

झामुमो तिसरी प्रखंड कमेटी की बैठक संपन्न, विभिन्न मोर्चों की नई कमेटी गठित

डीजे न्यूज, तिसरी (गिरिडीह) :

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) तिसरी प्रखंड कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को बरनवाल धर्मशाला, तिसरी में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में धनवार विधानसभा के पूर्व विधायक निजामुद्दीन अंसारी शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष रिंकू बरनवाल ने की, जबकि संचालन प्रखंड सचिव मैथ्यूस हेमब्रोम द्वारा किया गया।

बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रखंड स्तर पर संगठनात्मक मजबूती के लिए विभिन्न मोर्चों की नई कमेटियों का गठन करना था। बैठक में सभी पदाधिकारियों की घोषणा की गई और उन्हें संगठन की जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

गठित कमेटियों के प्रमुख पदाधिकारी इस प्रकार हैं:

● अल्पसंख्यक मोर्चा

अध्यक्ष: मोहम्मद नसीम (सठनाल)

सचिव: मोहम्मद इमामुद्दीन साइन (बाहेरवाबांक)

उपाध्यक्ष: मोहम्मद हाशिम (अड़सर)

संगठन सचिव: मोहम्मद सनाउल्लाह (घाघरा)

कोषाध्यक्ष: मोहम्मद शहादत अंसारी (बड़कीठंड चन्दौरी)

● अनुसूचित जाति मोर्चा

अध्यक्ष: लाटो रविदास (लोकाय)

सचिव: उपेंद्र कुमार दास (लचकन)

उपाध्यक्ष: संजय दास (चंदौरी)

संगठन सचिव: शंकर दास (गुमगी)

कोषाध्यक्ष: मिथुन तुरी (पालमारुवा)

● युवा मोर्चा

अध्यक्ष: अफसर हुसैन (चन्दौरी)

सचिव: सुरेश मरांडी (लोकाय)

उपाध्यक्ष: मनोज दास (धावाटांड़)

कोषाध्यक्ष: मोहम्मद मुख्तार आलम (बेलवाना)

● महिला मोर्चा

अध्यक्ष: बेरोनिका हेमब्रोम (मानसाडीह)

सचिव: लक्ष्मी देवी (पालमारुवा)

उपाध्यक्ष: मुनि मुर्मू

कोषाध्यक्ष: मति टुडू (घसनी, मानसाडीह)

● किसान मोर्चा

अध्यक्ष: अर्जुन हांसदा (बेलवाना)

सचिव: दासों सोरेन (खिजुरी)

उपाध्यक्ष: मोहम्मद असगर (पालमारुवा)

कोषाध्यक्ष: मोहम्मद जुनैद (चन्दौरी)

● 20 सूत्री प्रखंड समिति

धनवार अध्यक्ष: सफीक अंसारी

तिसरी अध्यक्ष: मोहम्मद मुनीब उद्दीन

संगठन सचिव: उपेंद्र साव

कोषाध्यक्ष: मनोज यादव

बैठक में मौजूद अन्य प्रमुख सदस्य:

मनोज, अनवर अंसारी, मोहम्मद कादिर, मोहम्मद मोबीन, सहदेव सोनावा बास्के, संजय मुर्मू, लक्ष्मी वर्मा, इम्तियाज अंसारी, राजेश दास, तस्लीम रज़ा मदनी, उमेश राम, दिनेश हांसदा, मोहम्मद अजीम, रुस्तम अंसारी, मुकेश कुमार राय, मोहम्मद मंसूर अंसारी, सहदेव यादव, तैयब अंसारी, मोहम्मद ताज, दिनेश साव समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

बैठक के अंत में सभी नवगठित कमेटी सदस्यों को जनसेवा और संगठन की मजबूती को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की अपील की गई। कार्यक्रम का समापन जोश, एकता और संगठनात्मक प्रतिबद्धता के साथ किया गया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top