झामुमो स्थापना दिवस पर गिरिडीह में जश्न

Advertisements

झामुमो स्थापना दिवस पर गिरिडीह में जश्न

मंत्री सोनू जिंदाबाद के नारों से गूंजा झंडा मैदान

डीजे न्यूज, गिरिडीह : गिरिडीह झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के स्थापना दिवस समारोह को लेकर गिरिडीह में जश्न का माहौल रहा। गिरिडीह विधानसभा के वार्ड-14 की पार्षद नीलम झा के नेतृत्व में हजारों महिलाएं मंत्री शुदिव्य कुमार सोनू के समर्थन में जिंदाबाद के नारे लगाते हुए टोटो और पैदल मार्च करते हुए ढोल-नगाड़े और गाजे-बाजे के साथ झंडा मैदान पहुंचीं।

झंडा मैदान की ओर उमड़ा कार्यकर्ताओं का सैलाब

स्थापना दिवस समारोह में गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र के सभी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में अपने-अपने घरों से निकलकर झंडा मैदान पहुंचे। पूरे मार्ग में झामुमो कार्यकर्ताओं ने झंडे और बैनर के साथ मंत्री शुदिव्य कुमार सोनू के समर्थन में जोरदार नारेबाजी की।

वार्ड पार्षद नीलम झा ने कहा कि झामुमो सरकार ने जनहित में कई ऐतिहासिक फैसले लिए हैं और आने वाले समय में पार्टी जनता की सेवा में पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करती रहेगी।

स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं में उत्साह

झंडा मैदान में आयोजित स्थापना दिवस समारोह में कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। झामुमो नेताओं ने अपने संबोधन में पार्टी की उपलब्धियों को गिनाते हुए जनता को आश्वासन दिया कि झामुमो सरकार विकास कार्यों को आगे भी जारी रखेगी।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top