
झामुमो स्थापना दिवस की तैयारी तेज, पीरटांड़ में हुई रणनीतिक बैठक
डीजे न्यूज, पीरटांड़, गिरिडीह :
आगामी 4 मार्च को आयोजित झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के स्थापना दिवस समारोह की तैयारी को लेकर शनिवार को पीरटांड़ में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार ने की। बैठक में कार्यक्रम की सफलता के लिए रणनीति तैयार की गई और कार्यकर्ताओं को इसकी जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
पर्यटन मंत्री का भव्य स्वागत
बैठक की शुरुआत में पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार का बुके देकर स्वागत किया गया। बैठक में कार्यकर्ताओं ने स्थापना दिवस कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। इस दौरान कार्यक्रम स्थल तक आने-जाने के संसाधन की व्यवस्था पर विशेष चर्चा की गई।
सदस्यता अभियान पर जोर
बैठक में सदस्यता अभियान को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया कि अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने के लिए अभियान को गति दें।
कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने की अपील
विधायक सुदिव्य कुमार ने कहा कि हर साल 4 मार्च को गिरिडीह में आयोजित स्थापना दिवस कार्यक्रम झामुमो कार्यकर्ताओं के लिए ऊर्जा का स्रोत बनता है। उन्होंने इस वर्ष के कार्यक्रम को अधिक भव्य और ऐतिहासिक बनाने की बात कही। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि पीरटांड़ से अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करें, ताकि संगठन को और मजबूती मिल सके।
कार्यकर्ताओं में उत्साह
बैठक में मौजूद झामुमो कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जोश और उत्साह दिखाया। सभी ने सक्रिय भागीदारी का वादा करते हुए कार्यक्रम की तैयारियों में पूरी ताकत झोंकने की बात कही।
इनकी रही उपस्थिति
बैठक में हीरालाल महतो, युवराज महतो, महावीर मुर्मू, नीलकंठ महतो, राधेश्याम मदक, विद्याभूषण मिश्रा, अमित चंद्रवंशी, अंबिका रॉय समेत झामुमो के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।