



झामुमो नेता व गिरिडीह जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष राकेश महतो की हत्या

हत्या के बाद शव को जलाने की भी की गई थ्री कोशिश, आक्रोशितों ने डुमरी में किया सड़क जाम
डीजे न्यूज, गिरिडीह : झामुमो के वरिष्ठ नेता एवं गिरिडीह जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष राकेश महतो की अपराधियों ने नृशंसता से हत्या कर दी और हत्या के बाद शव को जलाने की भी कोशिश की। राकेश महतो का अधजला शव डुमरी कॉलेज के पीछे एक झाड़ी में मिला है।

घटना स्थल के पास राकेश महतो की बाइक खड़ी है। इस घटना से आक्रोशित लोगों ने डुमरी चौक को जाम कर दिया। सूचना पाकर डुमरी के एसडीपीओ, डुमरी एवं निमियाघाट के थाना प्रभारी दल बल के साथ पहुंचे हुए हैं। बड़ी संख्या में झामुमो नेता एवं समर्थक भी घटना स्थल पर पहुंचे हुए हैं। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। बताया जाता है कि कि राकेश महतो शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे डुमरी स्थित अपने आवास से बाइक से निकले थे। इसके बाद से उनका कुछ पता नहीं था। उनकी मोबाइल भी बंद था।




