झामुमो नेता स्व. टारजन की पहली पुण्यतिथि मनी

Advertisements

झामुमो नेता स्व. टारजन की पहली पुण्यतिथि मनी

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): दाड़दहा गांव में बुधवार को झामुमो नेता दिवंगत टारजन हेंब्रम की पहली पुण्यतिथि मनाई गई। पूर्व विधायक आनंद महतो सहित अन्य लोगों ने दिवंगत के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।  पूर्व विधायक आनंद ने दिवंगत की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि टारजन ने हमेशा सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लिया करते थे। उनके निधन से समाज को काफी क्षति हुई है। वक्ताओं में मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष हैदरअली अंसारी, 20 सूत्री के प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र किस्कू, पूर्व मुखिया समीर मुर्मू, पंचायत समिति सदस्य भोलानाथ महतो, सोनाराम मुर्मू, नरेस हेंब्रम, मंगल मुर्मू, आकाश हेंब्रम, राकेश मलिक, लालमोहन महतो आदि थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top