झामुमो नेता सह गिरिडीह के पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष राकेश महतो की हत्या की जांच शुरू, एसपी ने किया घटनास्थल का मुआयना

Advertisements

झामुमो नेता सह गिरिडीह के पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष राकेश महतो की हत्या की जांच शुरू, एसपी ने किया घटनास्थल का मुआयना
दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा : एसपी

डीजे न्यूज, डुमरी, गिरिडीह :
गिरिडीह के डुमरी थाना क्षेत्र के खांखी जंगल में पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष सह झामुमो नेता राकेश महतो का अधजला शव शनिवार की सुबह मिला था। हत्या कर उनके शव को जलाने की कोशिश हुई थी।
इधर
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार ने मौके पर पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की गहन समीक्षा की और संबंधित पुलिस अधिकारियों को हर पहलू से जांच करने का निर्देश दिया।

पुलिस

अधीक्षक ने कहा कि दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए लगातार जांच में जुटी हुई है और घटना से जुड़े सभी तथ्यों को खंगाला जा रहा है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top