झामुमो नेता ने जताया शोक

Advertisements

झामुमो नेता ने जताया शोक

डीजे न्यूज, तेतुलमारी(धनबाद): टाटा सिजुआ 12 नंबर बस्ती निवासी रंजीत महतो का निधन बुधवार रात हो गया। उनके असामयिक निधन पर झामुमो किसान मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष शिव प्रसाद महतो ने गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने शोक संदेश में कहा है कि रंजीत के निधन से काफ़ी मर्माहत हूं। उन्होंने अपना पूरा जीवन सामाजिक कार्यो में समर्पित किया। उनके निधन से समाज, शक्ति ग्राम विकास संघ एवं शक्ति मेला कमिटी को काफी क्षति पहुंची है और इसे निकट भविष्य में पूरा नहीं किया जा सकता है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top