Advertisements




झामुमो नेता ने बांटे कंबल

डीजे न्यूज, सिजुआ(धनबाद):धनबाद नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड छह के मोदीडीह सात नंबर बस्ती में शीतलहर ठंड से लोगों को राहत दिलाने के लिए शुक्रवार को कंबल वितरण किया गया। झामुमो कतरास नगर अध्यक्ष सुमित कुमार महतो ने असहाय तथा कमजोर वर्ग के पुरुण व महिलाओं को कंबल प्रदान किया। मौके पर सूरज चौहान, आलोक राज पटेल, राजेश महतो, वार्ड अध्यक्ष विशाल चौहान, प्रीतम राजभर, गणेश रजवार, सुशीला देवी, सविता देवी, मरजीना खातून, सलमा खातून, बल्लू कुमार, छोटू राजभर, बबीता देवी आदि उपस्थित थे।



